“मेरा पति मुझे खुश नहीं कर पाता”…थाने पहुंचकर नवेली दुल्हन ने कहा- अब आप ही कुछ करिए, पढ़ें दिलचस्प मामला

हाथरस जिले में एक युवती ने शादी के महज एक महीने बाद पति को छोड़ने का फैसला किया। युवती ने पति के रंग और शारीरिक संबंधों को लेकर असंतोष जताया। मामला पुलिस चौकी पहुंचा, जहां बातचीत के बाद दोनों के अलग रहने पर सहमति बनी।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 2 February 2026, 6:15 PM IST
google-preferred

Hathras: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज एक महीने के भीतर ही एक युवती ने अपने पति को छोड़ने का फैसला कर लिया। युवती ने पति के सांवले रंग और शारीरिक संबंधों को लेकर असंतोष जताया है। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस चौकी तक जा पहुंचा। अब यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

शादी के कुछ दिनों बाद ही शुरू हुई अनबन

जानकारी के अनुसार, यह मामला हाथरस के कैलाश नगर बस्ती का है। आगरा निवासी युवती की शादी करीब एक महीने पहले हाथरस के एक युवक के साथ हुई थी, जो बेकरी का काम करता है। शुरुआती दिनों में सब सामान्य रहा, लेकिन कुछ ही समय बाद पति-पत्नी के बीच मतभेद शुरू हो गए। पत्नी का आरोप है कि वह पति के रंग से खुश नहीं है। इसके अलावा शारीरिक संबंधों को लेकर भी वह असंतुष्ट है। इन्हीं कारणों से उसने पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया।

Exclusive Video: मणिपुर में किसकी सरकार बनेगी? डाइनामाइट न्यूज़ पर विधायक राधेश्याम ने किया बड़ा खुलासा

पुलिस चौकी पहुंचकर बताई पीड़ा

जब विवाद बढ़ गया तो दोनों पक्ष स्थानीय पुलिस चौकी पहुंचे। युवती ने वहां अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि वह आगरा की रहने वाली है और उसकी शादी हाथरस में हुई है। शादी को अभी एक महीना ही हुआ है, लेकिन वह अपने पति के साथ आगे नहीं रहना चाहती। युवती ने परिजनों के साथ चौकी पहुंचकर कानूनी रूप से रिश्ता समाप्त करने की गुहार लगाई। घटना के बाद क्षेत्र में लोग हैरान हैं कि इतनी जल्दी वैवाहिक संबंध टूटने की नौबत कैसे आ गई।

बातचीत के बाद अलग रहने पर बनी सहमति

मामला हाथरस गेट कोतवाली तक पहुंचा, जहां पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत कराई। काफी देर तक चली चर्चा के बाद पति-पत्नी के अलग-अलग रहने पर सहमति बन गई।

गुजरात के मशहूर उद्योगपति शिव लाल गोयल पहुंचे डाइनामाइट न्यूज़ के ऑफिस, पत्रकारों से की दिल छूने वाली बातें

पुलिस का बयान

एसएचओ हाथरस गेट अरविंद राठी ने बताया कि महिला ने अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। चौकी में मौखिक शिकायत मिलने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Location : 
  • Hathras

Published : 
  • 2 February 2026, 6:15 PM IST

Advertisement
Advertisement