हिंदी
गुजरात के मशहूर उद्योगपति शिव लाल गोयल ने ‘डाइनामाइट न्यूज़’ की टीम के साथ अपनी जिंदगी के बेहतर अनुभव को साझा किया। इस दौरान उन्होंने मनोज टिबड़ेवाल आकाश की निष्पक्ष पत्रकारिता की तारीफ में भी चार चांद लगा दिए। अब पढ़िए कि उन्होंने क्या-क्या बोला।
गुजरात के मशहूर उद्योगपति शिव लाल गोयल पहुंचे डाइनामाइट न्यूज़ के ऑफिस
New Delhi: गुजरात के जाने-माने उद्योगपति शिव लाल गोयल आज सोमवार को दिल्ली में स्थित देश के लोकप्रिय न्यूज़ चैनल 'डाइनामाइट न्यूज़' के दफ्तर में आए। जहां वरिष्ठ पत्रकार और डाइनामाइट न्यूज़ के एडिटर-इन-चीफ मनोज टिबड़ेवाल आकाश ने उनका अपनी पत्रकारों की टीम के साथ स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य रूप से डाइनामाइट न्यूज़ की चेयरपर्सन रानी टिबड़ेवाल भी मौजूद रहीं। शिव लाल गोयल ने डाइनामाइट न्यूज़ के द्वारा निष्पक्ष पत्रकारिता करने की सराहना की।
नवीनतम पत्रकारों को मार्गदर्शन दिया
मशहूर उद्योगपति शिव लाल गोयल ने डाइनामाइट न्यूज़ के दफ्तर में नवीनतम पत्रकारों को मार्गदर्शित करते हुए कहा, " सच्चाई कठिन होती है, लेकिन अच्छी होती है। सच बोलोगे तो जिंदगी भर खुश रहोगे।"
अगर किसी से गलती हो गई तो माफ करना सीखो
उन्होंने आगे कहा, "शरीर के अंदर कभी कचरा मत भरना। छोटी सी बात को सोचते है कि इसने मुझे गलत बोल दिया, इससे हमें बचना चाहिए। गलती हर इंसान से होती है। कोई भी इस दुनिया में भगवान नहीं है। अगर किसी से गलती हो गई तो माफ करना सीखो।"
किसी ने आपको डांटा तो वह प्रसाद है
उद्योगपति ने इस दौरान कहा, "किसी ने आपको डांटा तो वह प्रसाद है। डांटने वाला अपना होगा। डांटने वाला इंसान आपको बेहतर बनाना चाहता है।"
बताया एक किस्सा, जो जीत लेगा आपका दिल
शिव लाल गोयल ने अपने साथ हुए एक घटनाक्रम का जिक्र करते हुए बताया, "कभी किसी का बुरा ना करो। जब मेरी शादी थी तो एक रिश्तेदार ने मेरे घेर में आबकारी विभाग की रेड डलवा दी थी। मैं उस वक्त बहुत परेशान हुआ। मैंने भी उस दिन सोच लिया कि इस रिश्तेदार के बेटे की शादी होगी, मैं उस दिन मैं भी बदला लूंगा, लेकिन फिर बाद मैं मुझे ख्याल आया कि मैं ना तो जज हूं और ना भगवान। इसलिए मैं कौन होता हूं सजा देने वाला। आज का दिन है, मैं आज करोड़पति हूं और वह रिश्तेदार रोड़पति।"
शिव लाल गोयल ने अंत में कहा, "सिर्फ इतना बोलूंगा कि मैं जो बोल रहा हूं, उसमें जो अच्छा है वह रखो, बाकी छोड़ दो।"