कुशीनगर में बनेगा अत्याधुनिक मल्टीमॉडल हब, डीएम महेन्द्र सिंह तंवर ने कहा- विकास को मिलेगी रफ्तार

कुशीनगर के तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में बिहार सीमा से सटे रजवटिया गांव में 72.5 एकड़ में अत्याधुनिक मल्टीमॉडल हब विकसित होगा। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने स्थल निरीक्षण कर डीपीआर, बाउंड्रीवाल निर्माण और सांस्कृतिक प्रवेश द्वार के निर्देश दिए। यह परियोजना शिक्षा, परिवहन और व्यापार को नई दिशा देगी।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 2 February 2026, 6:44 PM IST
google-preferred

Kushinagar: कुशीनगर जनपद के विकास को नई गति देने के लिए तमकुहीराज तहसील अंतर्गत बिहार सीमा से सटे रजवटिया गांव में एक अत्याधुनिक मल्टीमॉडल (बहुउद्देशीय) हब विकसित किया जाएगा। यह परियोजना 72.5 एकड़ क्षेत्रफल में तैयार होगी, जिसे जनपद के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। सोमवार को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने प्रस्तावित स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

72.5 एकड़ में विकसित होगा बहुउद्देशीय प्रोजेक्ट

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने जानकारी दी कि इस मल्टीमॉडल हब के अंतर्गत अटल आवासीय विद्यालय की स्थापना प्रस्तावित है। विद्यालय के लिए मिट्टी भराई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी डीपीआर जल्द से जल्द तैयार कर शासन को भेजी जाए ताकि आगे की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।

“मेरा पति मुझे खुश नहीं कर पाता”…थाने पहुंचकर नवेली दुल्हन ने कहा- अब आप ही कुछ करिए, पढ़ें दिलचस्प मामला

बाउंड्रीवाल और प्रवेश द्वार को लेकर निर्देश

महेन्द्र सिंह तंवर ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि अधिग्रहीत भूमि का समुचित सीमांकन कराया जाए और बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर शासन को प्रेषित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्य प्रवेश द्वार का डिजाइन इस प्रकार बनाया जाए, जिससे कुशीनगर की सांस्कृतिक पहचान और विरासत झलक सके।

तालाबों के सौंदर्यीकरण पर भी जोर

परियोजना क्षेत्र में स्थित 5 छोटे तालाबों के संबंध में डीएम ने निर्देश दिए कि उन्हें एकीकृत कर उनका सौंदर्यीकरण और संरक्षण सुनिश्चित किया जाए। इससे पर्यावरणीय संतुलन बना रहेगा और क्षेत्र का सौंदर्य भी बढ़ेगा।

Exclusive Video: मणिपुर में किसकी सरकार बनेगी? डाइनामाइट न्यूज़ पर विधायक राधेश्याम ने किया बड़ा खुलासा

5 एकड़ की ड्राइंग अब 9 एकड़ में होगी संशोधित

जिलाधिकारी ने बताया कि पहले शासन को 5 एकड़ क्षेत्र में प्रस्तावित ड्राइंग भेजी गई थी, लेकिन शासन के निर्देशानुसार अब इसे 9 एकड़ क्षेत्रफल में संशोधित करना आवश्यक है। संबंधित विभागों को इस पर शीघ्र कार्यवाही पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

विकास को मिलेगी नई पहचान

बताया गया कि इस परियोजना के लिए भूमि को आवास विकास परिषद को हैंडओवर कर दिया गया है। भविष्य में यह मल्टीमॉडल हब शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और व्यापार के क्षेत्र में कुशीनगर को एक नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, उप जिलाधिकारी तमकुहीराज श्रीमती आकांक्षा मिश्रा, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मुकेश, प्रिंस सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Location : 
  • Kushinagar

Published : 
  • 2 February 2026, 6:44 PM IST

Advertisement
Advertisement