हिंदी
लखनऊ: भीषण शीत लहर के चलते उत्तर प्रदेश सरकार ने दो दिनों तक राज्य के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है। बीते दिनों हुई बारिश और बर्फबारी के चलते पारा गिरता ही जा रहा है। ऐसे में ठंड ने लोगों का जीना मुहाला कर दिया है। बढ़ती ठंड के चलते स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें: कोहरे का कहर नरकटियागंज प्रखंड पर, कई रेलगाड़ियां निरस्त
इसके चलते प्रदेश के सभी जिलों में प्रशासन ने स्कूलों का समय बदलने का फैसला लिया है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरूवार को यहां बताया कि शीत लहर के चलते स्कूल 19 और 20 दिसंबर को बंद रहेंगे। (वार्ता)
Published : 19 December 2019, 1:05 PM IST
Topics : Close cold India school uttarpradesh उत्तर प्रदेश राज्य सरकार स्कूल