हिंदी
तिरुवनंतपुरम में भारत-वेस्टइंडीज की भिड़ंत (img: BCCI)
Thiruvananthapuram: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रविवार को भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज की ओर से जस्टिन ग्रीव्स ने शानदार शतक जड़कर वेस्टइंडीज को शानदार शुरुवात दी जिसकी मदद से वेस्टइंडीज ने भारत को 296 रन का टारगेट दिया।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की ओर से जस्टिन ग्रीव्स ने शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 108 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 101 रन बनाए। जॉन कैंपबेल ने भी 60 गेंदों पर 62 रन की पारी खेली। अमीर जांगू ने 43 गेंदों मे 58 रन बनाकर पारी को अच्छा अंत दिया। इनिंग की समाप्ति पर वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 295 रन बना लिए।
वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी रही और जॉन कैंपबेल तथा जस्टिन ग्रीव्स ने पहले विकेट के लिए 135 रन की मजबूत साझेदारी की। कैंपबेल 62 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ग्रीव्स ने पारी को संभालते हुए अपना शतक पूरा किया।
भारतीय टीम की ओर से कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए लगातार प्रभाव डाला। कुलदीप ने 10 ओवर में 40 रन देकर चार रन झटके वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने दो और नीतीश कुमार ने 1 विकेट लिया।
ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: स्क्वॉश में अभय सिंह ने जीता सिल्वर, आर्चरी की सभी 6 टीमों ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
इस मुकाबले में पंजाब के ऑलराउंडर नमन धीर को वनडे डेब्यू का मौका मिला। वह भारत के लिए वनडे डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हुए। भारतीय प्लेइंग इलेवन में उनके साथ रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हैं।
इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली की भी वनडे क्रिकेट में वापसी हुई है। दोनों दिग्गजों ने भारतीय जर्सी में अपना पिछला वनडे इंग्लैंड दौरे पर खेला था। उनकी वापसी के साथ भारतीय बल्लेबाजी पर भी खास नजरें हैं।
ये भी पढ़ें: अगस्त 2026 में महिंद्रा XEV 9S बनी देश की नंबर-1 इलेक्ट्रिक कार, Tata Punch EV को छोड़ा पीछे
वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों के सामने अच्छी चुनौती पेश की है। ऐसे में जब भारतीय टीम बल्लेबाजी के लिए उतरेगी तो रोहित शर्मा, विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल समेत पूरी बल्लेबाजी इकाई पर दबाव रहेगा। मुकाबला तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच है, जिसकी शुरुआत 27 सितंबर से हुई है।
Location : Thiruvananthapuram
Published : 27 September 2026, 5:20 PM IST
Topics : Cricket News ind vs wi odi India Oneday Series