हिंदी
रायबरेली: (Raebareli) छात्रों (Student) के दो गुटों के बीच हुए विवाद (Clash) में सुलह कराने पुलिस चौकी लेकर आई पुलिस (Police) के साथ ही एक पक्ष के लोगों ने चौकी प्रभारी के साथ साथ अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट (Assault) कर डाली। पुलिस ने इस मामले में 6 अभियुक्तों को अवैध हथियार (Illegal Weapons) के साथ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मामला दीपावली की रात का है। डलमऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाली घुरवारा पुलिस चौकी का है। बताया जा रहा है कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के दो गुटों में आपसी विवाद हो गया। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को चौकी पर सुलह कराने के लिये बुलाया गया।
इसके बाद रिटायर्ड फौजी ने परिजनों के साथ मिलकर चौकी प्रभारी हिमांशु मलिक व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना की सूचना पाकर सीओ डलमऊ अरुण नोवहार मौके पर पहुंचे और मारपीट करने वाले लोगों को हिरासत में ले लिया गया। चौकी इंचार्ज सहित अन्य पुलिस कर्मियों का मेडिकल के लिये अस्पताल ले जाया गया।
विवाद के बाद हुई मारपीट
मामले में सीओ अरुण नोवहार ने बताया कि डलमऊ क्षेत्र के अंतर्गत घुरवारा कस्बे में शनि सोनकर व चाहत सिंह पक्ष के बीच कहासुनी व मारपीट हो गई थी। शनि सोनकर के पक्ष को चौकी लाया गया वहीं चाहत सिंह पक्ष के लोग गाड़ी व बाइक से चौकी पहुंचे। चाहत सिंह पक्ष के लोगों ने शनि सोनकर पक्ष पर हमला करने के इरादे से आगे बढ़े तो मौके पर पुलिस बल द्वारा हस्तक्षेप किया गया। लेकिन ये लोग पुलिस से मारपीट करने लगे।
पुलिस ने किया मामला दर्ज
इसके बाद पुलिस ने 6 अभियुक्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि अभियुक्तों के पास से एक पिस्टल, 10 कारतूस, लोहे की राड, सरिया, लाठी, डंडा बरामद किया गया है। साथ ही एक स्कार्पियो, बुलेट बाइक भी कब्जे में ली गई है। अन्य हमलावरो की तलाश की जा रही है।
Published : 1 November 2024, 1:05 PM IST
Topics : DynamiteNews ManojTibrewal NewsDynamite Raebareli TrendingNews पुलिस मारपीट रायबरेली रिटायर्ड फौजी विवाद