हिंदी
मुंबई: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन काफी समय से अपनी मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, जो 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म रिलीज होने से पहले ही एक बड़े विवाद में फंस गई है।
फिल्म को लेकर शुरू हुआ बवाल
इस फिल्म को लेकर हरियाणा के हिसार में खूब बवाल मच रहा है। हिसार जिले के एक गांव में इस फिल्म के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दी गई है। आरोप लगाया गया है कि फिल्म में एक सीन से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। साथ ही इस सीन को फिल्म से हटाने की मांग भी की गई है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया है।
सबसे महंगे एक्टर बने अल्लू अर्जुन
बता दे कि 'पुष्पा 2' ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। बताया जा रहा है कि अल्लू अर्जुन ने इस फिल्म के लिए मोटी रकम चार्ज की है। अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 के लिए ₹300 करोड़ की रिकॉर्ड-तोड़ फीस ली है। इसी के साथ अल्लू फिल्म में सबसे ज्यादा फीस वसूलने वाले एक्टर बन गए हैं।
फिल्म बना सकती है कई रिकॉर्डस
'पुष्पा 2' फिल्म के ट्रेलर को शानदार रिस्पॉन्स को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि ये फिल्म घरेलू बाजार में 1000 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर सकती है। फिलहाल हर किसी को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।
Published : 22 November 2024, 9:03 PM IST
Topics : Allu Arjun DynamiteNews highest paid actor ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist news Pushpa 2 Rashmika Mandhana TrendingNews