हिंदी
फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर खागा कोतवाली क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव में तीन महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।
डाइनमाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार, नरोत्तमपुर गांव निवासी पद्युम्न नारायण की 23 वर्षीय पत्नी शीलू की देर शाम संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दहेज का लगाया आरोप
पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के भाई विजय पाल सिंह ने बताया कि उसकी बहन की शादी तीन साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। विजय ने बताया कि कुछ दिन पहले शीलू के पति ने ₹50,000 की मांग की थी। उसने पैसे देने का आश्वासन दिया था, लेकिन आरोप है कि ससुरालवालों ने धैर्य नहीं रखा और उसकी गर्भवती बहन को मारपीटा जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मामला किया दर्ज
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं, मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग
यह घटना समाज में दहेज प्रथा की कुरीति और महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को उजागर करती है। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि दोषियों को कड़ी सजा मिल सके।
Published : 5 December 2024, 1:18 PM IST
Topics : Dowry Fatehpur fatehpur crime ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashEkMulaqat ManojTibrewalAakashIASTopper ManojTibrewalAakashInterview ManojTibrewalAakashJournalist Pregnant Woman Death UP News