जिंदगी खत्म करने नदी किनारे निकली महिला, फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया

गोरखपुर में कुआनो नदी के किनारे अचानक मची हलचल ने सबको हैरान कर दिया। पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला जिंदगी खत्म करने के इरादे से नदी में छलांग लगाने जा रही थी, लेकिन ऐन वक्त पर पहुंचे देवदूतों ने ऐसा कदम उठाने से पहले ही उसे बचा लिया।

Gorakhpur: पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला शुक्रवार को कुआनो नदी में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश कर रही थी। समय रहते सूचना मिलने पर सिकरीगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला को सकुशल बचा लिया। पुलिस की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।

पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त 2026 को करीब तीन बजे थाना सिकरीगंज पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला कुआनो नदी के पुल पर पहुंची है और नदी में कूदने का प्रयास कर रही है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आशीष कुमार दुबे पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने महिला पुलिसकर्मी की मदद से महिला को समझाने का प्रयास किया और उसे सुरक्षित स्थान पर लाया गया।

पारिवारिक विवाद के कारण थी परेशान

पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह पारिवारिक विवाद के कारण काफी परेशान थी। इसी परेशानी में उसने आत्महत्या करने के इरादे से कुआनो नदी में छलांग लगाने का निर्णय लिया था। पुलिस टीम ने महिला को समझाते हुए उसे आवश्यक सहयोग और भरोसा दिया तथा भविष्य में इस तरह का कदम न उठाने के लिए समझाया।

पुलिस से लुका-छिपी का खेल खत्म! गोरखपुर में किडनैपिंग का वांछित आरोपी गिफ्तार, इलाके में हड़कंप

पुलिस बनी देवदूत

घटना के दौरान पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर भी सराहना की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने से महिला को समय रहते सुरक्षित बचाया जा सका। पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी विषम परिस्थिति में व्यक्ति को आत्मघाती कदम उठाने के बजाय परिवार, मित्रों अथवा पुलिस से सहायता लेनी चाहिए।

कफ सिरप के जहरीले खेल का पर्दाफाश, गोरखपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा फरार तस्कर

महिला को सकुशल बचाने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष आशीष कुमार दुबे, उपनिरीक्षक रमेश कुमार साहनी, कांस्टेबल बलबीर सिंह और महिला कांस्टेबल स्मृति यादव शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण में सिकरीगंज पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने एक अनमोल जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Location :  Gorakhpur

Published :  14 August 2026, 11:13 PM IST

Advertisement