‘परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा!’: लाल किले पर 1,000 AI कैमरों से किलेबंदी, चप्पे-चप्पे पर जमी खाकी की ‘तीसरी आंख’

स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले दिल्ली के लाल किले की सुरक्षा अभेद्य कर दी गई है। 1,000 से अधिक AI आधारित सीसीटीवी कैमरों, स्नाइपर्स, अर्धसैनिक बलों और दिल्ली पुलिस की तैनाती के साथ बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने कई मॉक ड्रिल भी आयोजित किए हैं।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 14 August 2026, 7:50 PM IST
google-preferred

New Delhi: स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। ऐतिहासिक लाल किले और उसके आसपास के पूरे क्षेत्र को बहुस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया है। किसी भी संभावित आतंकी खतरे से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक सुरक्षा योजना लागू की है। इस बार 1,000 से अधिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित सीसीटीवी कैमरों से पूरे इलाके की निगरानी की जाएगी।

AI कैमरों से संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक लाल किले और आसपास के क्षेत्रों में लगाए गए हाई-टेक कैमरे AI और वीडियो एनालिटिक्स तकनीक से लैस हैं। ये कैमरे भीड़ में संदिग्ध गतिविधियों, लावारिस वस्तुओं और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर तुरंत अलर्ट भेजने में सक्षम हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियां त्वरित कार्रवाई कर सकें।

Red Fort Blast Case: दिल्ली पुलिस ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन को किया तलब

सुरक्षा एजेंसियों ने किए मॉक ड्रिल

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने कई मॉक ड्रिल आयोजित किए हैं। समारोह के दौरान बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों के साथ पहले से तालमेल स्थापित किया गया है।

स्नाइपर्स और अर्धसैनिक बल रहेंगे तैनात

उत्तरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजा बांठिया ने बताया कि पिछले वर्ष की सुरक्षा चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए इस बार विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रधानमंत्री के लाल किले से संबोधन के दौरान स्नाइपर्स, अर्धसैनिक बलों और दिल्ली पुलिस के सशस्त्र जवानों की चप्पे-चप्पे पर तैनाती रहेगी। साथ ही आम लोगों को सुरक्षा जांच के दौरान कम से कम असुविधा हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।

Red Fort Blast: आमिर राशिद अली को भेजा 10 दिन की NIA कस्टडी में; खुलेंगे बड़े राज

लोगों से सहयोग की अपील

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षा एजेंसियों का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। अधिकारियों का कहना है कि पुख्ता सुरक्षा इंतजामों के बीच राष्ट्रीय राजधानी स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए पूरी तरह तैयार है।

Location :  New Delhi

Published :  14 August 2026, 7:49 PM IST

Related News

Advertisement