हिंदी
फतेहपुर (Img: Pinterest)
Fatehpur: देवरी बुजुर्ग गांव निवासी कनौजी लाल गुप्ता ने जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उनके मकान के ठीक बगल में एक खाली खंडहर स्थित है। उनका आरोप है कि गांव के रामबली पुत्र मौजी लाल इस स्थान पर लगातार गोबर, घरेलू कूड़ा-कचरा और घूर डाल रहे हैं। इससे पूरे इलाके में गंदगी फैल रही है और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि जब उन्होंने इस पर आपत्ति जताई तो आरोपित ने विवाद करना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है और उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जाता है। बुजुर्ग ने प्रशासन से मामले में निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
यह भी पढ़ें: Fatehpur: टोल प्लाजा पर खूनी झड़प, लाठी-डंडे और धारदार हथियार लहराते पहुंचे उपद्रवी जमकर की तोड़फोड़
कनौजी लाल गुप्ता के अनुसार, लगातार गोबर और कूड़ा जमा होने से इलाके में तेज दुर्गंध फैल रही है। बरसात के मौसम में जलभराव होने से मच्छर और मक्खियों की संख्या बढ़ गई है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग होने के कारण उन्हें अपने स्वास्थ्य की विशेष चिंता है और इस माहौल में रहना कठिन हो गया है।
शिकायती पत्र में उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित स्थान की स्थलीय जांच कराई जाए और वहां जमा गोबर व कूड़ा-कचरा तत्काल हटवाया जाए। साथ ही भविष्य में उस स्थान पर दोबारा गंदगी न डाली जाए, इसके लिए भी प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की भी मांग की है।
यह भी पढ़ें: Fatehpur: इलाज में लापरवाही का आरोप, एम्बुलेंस के शीशे तोड़े; बहादुर पाल अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल
बुजुर्ग ने जिलाधिकारी से ग्राम पंचायत और संबंधित स्वच्छता विभाग को आवश्यक निर्देश देने का भी अनुरोध किया है, ताकि क्षेत्र में नियमित सफाई हो सके और लोगों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। फिलहाल प्रशासन की ओर से शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की उम्मीद जताई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Location : Fatehpur
Published : 14 August 2026, 7:36 PM IST