Uttar Pradesh: पेट्रोल पंप पर चोरी से लोगों में दहशत

आए दिन पेट्रोल पंप पर चोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। पढ़ें पूरी खबर

Updated : 16 November 2020, 6:43 PM IST
google-preferred

महराजगंजः बृजमनगंज के एक पेट्रोल पंप पर रविवार की रात चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है पेट्रोल पंप अंदर बने कैबिन का शीशा तोड़ते हुए चोर घुसे और काउंटर में रखा हुआ 32000 रुपए चुरा कर फरार हो गए। 

ये सारी घटना उस वक्त सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोर अपने मुंह पर कपड़ा बांधे हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि- बनगगढ़िया पेट्रोल पंप अभिषेक सिंह निवासी बडिहारी थाना कोल्हुई के रहने वाले है। सेल्समैन कैश रखकर दुसरे कमरे में सोने चला गया, तभी रात 12  बजे चोर ने कैबिन तोड़कर पैसा चुरा लिया। सीसीटीवी में एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है। जल्द ही मामले की तह तक पहुंचा जाएगा।

Published : 
  • 16 November 2020, 6:43 PM IST