Maharajganj: ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, मची सनसनी

गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग पर सिसवा-खड्डा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 23 May 2021, 6:50 PM IST
google-preferred

महराजगंजः गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग पर सिसवा-खड्डा रेलवे स्टेशन के बीच ग्राम सभा सबया के दक्षिण टोला के फाटक संख्या 28 सी के बगल से गुजरे रेलवे ट्रैक पर रविवार की शाम ट्रेन की चपेट में एक व्यक्ति आ गया। 

जिससे अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोठीभार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार ग्राम सभा सबया के दक्षिण टोला निवासी कुछ लोगों ने रविवार की शाम उस मार्ग से गुजर रहे थे। इसी बीच रेलवे ट्रैक पर उन लोगों ने एक अज्ञात व्यक्ति का कटा हुआ शव दिखा। जिसकी सूचना उन्होंने कोठीभार पुलिस को दी। वही सूचना पर पहुंची कोठीभार पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया खबर लिखे जाने तक शव का शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Published : 
  • 23 May 2021, 6:50 PM IST

Advertisement
Advertisement