हिंदी
देवरिया: जनपद के सुभाष सिंह हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने हत्या को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी अजय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इस आरोपी पर हत्या के अलावा और भी मामले दर्ज है।
सुभाष सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक देवरिया जनपद के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम धनौती निवासी सुभाष सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी अजय कुमार सिंह को पुलिस ने मंगलवार शाम को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी अजय कुमार सिंह ग्राम धनौती का निवासी है। उसको पुलिस ने लगंड़ी चौराहा के पास से गिरफ्तार किया। इस हत्याकांड में पहले से ही अन्य आरोपी जेल भेजे जा चुके थे।
सुबाष हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार
हत्याकांड की ये घटना उस समय घटी, जब सुभाष सिंह गांव में एक दावत से अपने घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में आरोपियों ने बेरहमी से उस पर हमला किया और पीट-पीटकर सुभाष की जान ले ली। सुभाष की हत्या के बाद इलाके में हलचल मच गई थी।
थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच के दौरान मुख्य आरोपी अजय कुमार सिंह का नाम सामने आया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।
घटना के बाद पुलिस का एक्शन
इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने गांव में सुरक्षा कड़ी कर दी थी। इस घटना से क्षेत्र में भय का माहौल बन गया था, लेकिन अब पुलिस की सक्रियता से इस मामले का पर्दाफाश हो गया।
Published : 15 January 2025, 2:45 PM IST
Topics : Deoria Deoria Police Dynamite News Main Accused Arrested Manoj Tibrewal Aakash Murder Case Subhash Singh Murder Case UP Police uttar pradesh