Munger ASI Murder: मुंगेर में ASI की हत्या के बाद पुलिस को मिली एनकाउंटर करने की खुली छूट? देखिए क्या बोले उप मुख्यमंत्री

बिहार के मुंगेर में एएसआई संतोष कुमार सिंह की हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिए गिरफ्तारी के बाद बिहार के उप मुख्यमंत्री ने क्या कहा

Updated : 15 March 2025, 6:45 PM IST
google-preferred

पटना: बिहार के मुंगेर स्थित मुफस्सिल थाने में तैनात एएसआई संतोष कुमार सिंह की हत्या के बाद बिहार पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुड्डू यादव के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा सरकार की तरफ से खुली छूट है, अगर एनकाउंटर की जरूरत हो तो करो।

उप मुख्यमंत्री ने दी एनकाउंटर करने की छूट?

उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एएसआई की हत्या पर दुख जताते हुए कहा, 'यह घटना दुखद है। मामले में सरकार कार्रवाई करेगी। अपराध को खत्म करने के लिए सरकार कार्रवाई कर रही है। सुशासन के लिए हम सत्ता में हैं और एक्शन लेंगे। प्रशासन पर कोई हमला नहीं कर सकता। लोगों को चिन्हित करेंगे और प्रशासन समझाएगा। अपराधी जो भाषा में समझता है उसी भाषा में समझाएं। अगर एनकाउंटर की जरूरत हो तो करो। सरकार की तरफ से खुली छूट है जिस भाषा में अपराधी समझता है उस भाषा में समझाएं।'

पुलिस की गाड़ी पलटी

आरोपी गुड्डू यादव को जब पुलिस गिरफ्तार करके ले जा रही थी तब पुलिस की गाड़ी एक आम के पेड़ से टकरा गई, जिससे गाड़ी पलट गई। हादसे के बाद आरोपी ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिसकर्मियों से हथियार छिनने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने सेल्फ डिफेंस में 3 राउंड फायरिंग कर दी, जिससे आरोपी के पैर में गोली लग गई। इस हादसे में पुलिस की गाड़ी का हूटर टूट गया और गाड़ी के आगे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। 

क्या है पूरा मामला? 

होली के मौके पर मुंगेर जिले होली की रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र में डायल 112 को सूचित किया गया कि नंदलालपुर इलाके में दो पक्षों के बीच मारपीट हो रही है। जानकारी मिलते ही एएसआई संतोष कुमार सिंह अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और उन दोनों पक्षों के बीच विवाद को खत्म करने के कोशिश करने लगे। दोनों पक्षों की स्थिति काफी तनावपूर्ण थी और पुलिस के हस्तक्षेप के बावजूद भीड़ पर इसका कोई असर नहीं हुआ। इसी हंगामे के बीच रणवीर नाम के व्यक्ति के परिवार से किसी ने एएसआई संतोष सिंह के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और उनकी मौत हो गई। 

Published : 
  • 15 March 2025, 6:45 PM IST