हिंदी
महराजगंजः परतावल ब्लॉक की ग्राम पंचायत मोहनपुर निवासी ग्राम प्रधान हरिशचंद्र (55) की सड़क हादसे में मौत हो गई है। ग्राम प्रधान की दुर्घटना में हुई मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना तब घटी जब शनिवार को मोहनपुर के ग्राम प्रधानम हरिशचंद्र अपने घर से बाइक में सवार होकर परतावल ब्लॉक जा रहे थे कि तभी सामने से आ रही कंबाइन मशीन से उनकी भिड़ंत हो गई। बाइक और कंबाइन मशीन की इस भिड़ंत में कंबाइन मशीन ग्राम प्रधान के सिर पर चढ़ गई।
यह भी पढ़ेंः महराजगंजः यहां जानलेवा साबित हो रहा सड़कों का आधा-अधूरा निर्माण कार्य..

जिससे ग्राम प्रधान हरिश्चंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर हादसे की सचूना पाकर मौके पर मौजूद ग्रामीणों से स्थानीय पुलिस को तुरंत घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची श्यामदेउरवा थाने की पुलिस टीम हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर पहुंची।

सब इंस्पेक्टर दिलीप कुमार शुक्ला का कहना है कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट के लिये भेज दिया है। जबकि मौके से कंबाइन मशीन को भी जब्त कर लिया गया है। वहीं इसमें सवार तीन लोगों हिरासत में लिया गया। तीन लोगों से हादसे की जानकारी ली जा रही है। मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।
Published : 17 November 2018, 1:32 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश कम्बाइन मशीन ग्राम पंचायत परतावल ब्लॉक पुलिस प्रधान बाइक महराजगंज मौत सड़क हादसा
No related posts found.