हिंदी
महराजगंजः (Maharajganj) जिला न्यायाधीश (District Judge) ने जिला कारागार (District Jail) का निरीक्षण (Inspection) सोमवार की सुबह किया। डीएम (DM), एसपी (SP) के साथ पहुंचे न्यायाधीश ने बैरक, मेस, परिसर की साफ सफाई से लेकर कैदियों को दिए जाने भोजन (Food) की गुणवत्ता (Quality) की जांच की।
जानें पूरा मामला
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार जिला न्यायाधीश नीरज कुमार ने जेल का निरीक्षण किया साथ ही कैदियों से उनकी परेशानियों को भी साझा किया। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि अवांछनीय गतिविधि या अवांछनीय तत्व न पाए जाएं इसके लिए जेल अधीक्षक अपने स्टाफ के साथ चौकन्ने रहें।
Published : 30 September 2024, 12:27 PM IST
Topics : jail judge Maharajganj एसपी कारागार जिला न्यायाधीश डीएम निरीक्षण महराजगंज