हिंदी
महराजगंज: जिले के थाना बृजमनगंज क्षेत्र के से गुजरने वाले नेशनल हाईवे संख्या 730 पर सिकंदरा गांव के पास सरकारी बस और पिकअप में आमने सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। दुर्घटना के दौरान बस में 50 लोग सवार थे।

आमने सामने की भीषण टक्कर में 4 लोग घायल हो गये। वहीं एक कि हालत नाजुक बनी हुई है। उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज गोरखपुर भेजा गया है।
दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी यात्रियों को बस से निकालकर दूसरे वाहन से उनके गंतव्य तक भिजवाया। फिलहाल अभी घायलों की पहचान नही हो सकी है। वहीं दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया गया है।
Published : 1 September 2019, 7:09 PM IST
Topics : Accident Government Bus injured Maharajganj uttar pradesh उत्तर प्रदेश घायल टक्कर महराजगंज सरकारी बस