हिंदी
लखनऊ: यूपी सरकार द्वारा एफआईआर दर्ज किये जाने के मामले को लेकर रिटायर्ड आईएएस अफसर सूर्य प्रताप सिंह ने योगी सरकार पर बेहद तीखा हमला किया है। अपने खिलाफ एफआईआर दर्ज किये जाने पर सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि वे इस सरकार का अंत देख रहे हैं। उन्होंने एक वीडियो जारी करके भी अपनी बात रखी और यूपी सरकार पर जोरदार हमला किया।
रिटायर्ड आईएएस अफसर यूपी सरकार पर हमला करते हुए एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा- "मैं छात्रों का रोष देख रहा हूँ, मैं मज़दूरों का दर्द देख रहा हूँ, मैं मरीजों का डर देख रहा हूँ, मैं ख़राब पड़े वेंटीलेटर देख रहा हूँ, मैं सत्ता के दलालों का दंभ देख रहा हूँ, मैं नौकरशाहों की लाचारी देख रहा हूँ, मैं युवाओं की बेरोजगारी देख रहा हूँ, मैं इस सरकार का अंत देख रहा हूँ"
मैं छात्रों का रोष देख रहा हूँ, मैं मज़दूरों का दर्द देख रहा हूँ, मैं मरीजों का डर देख रहा हूँ, मैं ख़राब पड़े वेंटीलेटर देख रहा हूँ, मैं सत्ता के दलालों का दंभ देख रहा हूँ, मैं नौकरशाहों की लाचारी देख रहा हूँ, मैं युवाओं की बेरोजगारी देख रहा हूँ, मैं इस सरकार का अंत देख रहा हूँ।
— Surya Pratap Singh (@suryapsinghias) June 12, 2020
गौरतलब है कि रिटायर्ड आईएएस अफसर सूर्य प्रताप सिंह के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत का मामला सामने आया है। राजधानी लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर में उन पर सोशल मीडिया में सरकार विरोधी भ्रामक पोस्ट करने का आरोप है।
यह कार्रवाई सचिवालय चौकी प्रभारी की तहरीर पर महामारी एक्ट 188, 505 के तहत की गई है।
Published : 12 June 2020, 6:54 PM IST
Topics : fir IAS officer Surya Pratap Singh Yogi Government आईएएस उत्तर प्रदेश एफआईआऱ योगी सरकार सूर्य प्रताप सिंह