हिंदी
आस्था जैन
New Delhi: यूपी के शामली की रहने वाली आस्था जैन को 9वीं रैंक मिली है। आस्था छात्र जीवन में भी बहुत मेधावी रही हैं। आस्था नई पीढ़ी के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए इस मायने में आदर्श मिसाल है कि ऊँचे मुकाम हासिल करने के लिए हमेशा प्रयास जरूरी है। सफलता की एक सीढ़ी चढ़ गए , तो दूसरी के लिए प्रयासरत रहना चाहिए।
आस्था ने 2025 में भी UPSC क्वालीफाई किया था। 131 वीं रैंक पाकर वे IPS बनी थीं। IPS बनने के बाद भी उन्होंने अपनी स्टडी जारी रखी। सेल्फ स्टडी के दम पर उन्होंने ये मुकाम पाया है। आस्था इस समय हैदराबाद में IPS की ट्रेनिंग कर रही हैं।
आस्था जैन का परिवार कांधला में रहता है। उनके पिता कंफेक्शनरी शॉप चलाते हैं, जबकि मां ममता हाउस वाइफ हैं। परिवार में तीन बहनें और एक भाई है। इनमें आस्था दूसरे नंबर पर हैं। आस्था अपने स्कूल में भी पढ़ाई में अव्वल रही हैं।
उनकी सफलता पर पिता ने कहा कि मेरी बेटी ने अपनी मेहनत के दम पर ये मुकाम हासिल किया है। मेरी एक बेटी डॉक्टर है। मैंने अपनी बेटियों की पढ़ाई में कोई कमी नहीं होने दी। बेटियों को बराबर मौका दिया। कभी किसी को कम नहीं समझा।
आस्था के परिवार में उनकी सफलता के खबर मिलने पर खुशी का माहौल है। उनके चचेरे भाई गौरव जैन ने बताया कि मेरी बहन अभी हैदराबाद में ट्रेनिंग कर रही हैं। उनकी दो महीने की ट्रेनिंग बाकी है।
UPSC CSE 2025 Final Result: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी, जानिए टॉप टेन की सूची
IPS बनने से पहले आस्था ने कुछ समय के लिए दिल्ली में कोचिंग भी की। लेकिन इसके बाद उन्होंने अधिकतर सेल्फ स्टडी पर विशेष फोकस किया। इसी के चलते उन्होंने पहली बार में यूपीएससी एक्जाम क्वालीफाई किया। दूसरे प्रयास में वे IAS बन गईं।
Location : New Delhi
Published : 6 March 2026, 4:54 PM IST
Topics : Aastha Jain IAS IPS UPSC UPSC Result 2025