हिंदी
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में बीते दिनों हुयी हिंसा एवं उपद्रव के मामले में मुख्य आरोपी हयात जफर हाशमी के दो कथित सहयोगियों की इमारतों को अवैध रूप से बनाये जाने के आरोप में सोमवार को स्थानीय प्रशासन ने सील कर दिया।
कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) की टीम ने कानपुर में अनवरगंज स्थित फूल वाली गली में निर्माणाधीन दो मकानों को सील करने की कार्रवाई की।
ये मकान राशिद सिद्दीकी और सूफियान बेग के हैं। सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसियों को इस बात के पुख्ता सबूत मिले हैं कि राशिद और बेग ‘क्राउड फंडिंग गैंग’ के मास्टर माइंड जफर हयात हाशमी और बिल्डर हाजी वसी गैंग के सहयोगी हैं। (वार्ता)
Published : 14 June 2022, 3:09 PM IST
Topics : houses illegal Kanpur uttar pradesh अवैध आरोप उत्तर प्रदेश कानपुर मकान सील