Maharajganj News: पकड़ी रेंज के जगपुर चौकी क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध लकड़ी कटान, वीडियो-फोटो वायरल होने से मचा हड़कंप
महराजगंज के पकड़ी वन रेंज अंतर्गत जगपुर चौकी क्षेत्र में कीमती लकड़ियों के अवैध कटान का वीडियो व फोटो सामने आने के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो वन दरोगा हरिराम के कार्यकाल का बताया जा रहा है, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया है।