Jalaun News: बेनाम गुटखा निर्माता योगी सरकार को दे रहा चुनौती, न्यायालय के आदेश को पैरों तले रौंदा

जालौन जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां बेनाम गुटखा का मालिक योगी सरकार को खुलेआम चुनौती दे रहा है। पूरी खबर के लिए पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 7 June 2025, 3:22 PM IST
google-preferred

उरई (जालौन): उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां गुटखा माफिया को न्यायालय ने अच्छा सबक सिखाया। बता दें कि जिले में वैसे तो दर्जनों में कई गुटखा निर्माता है लेकिन जिले में एक ऐसा माफिया बेनाम गुटखा का निर्माण करने वाला पनपा है जो जिले के अधिकारियों को अपनी दौलत के आगे बौना साबित किए हुए है। यही नहीं उसने प्रदेश सरकार यानी योगी सरकार को भी खुले आम चैलेंज देता नजर आ रहा है।

गुटखा निर्माण को लेकर न्यायालय ने जारी किया आदेश
डाइनामाइट न्यूज़ सर्वोच्च न्यायालय ने कुछ ही महीनों पूर्व एक आदेश पारित किया था जिसमें स्पष्ट था कि तंबाकू मिश्रित गुटखा बाजार में नहीं बेचा जा सकता और न ही कोई भी व्यापारी इसको निर्मित कर सकता है। लेकिन इस आदेश को दौलत के आगे बेनाम गुटखा का मालिक रद्दी की टोकरी में डालता नजर आ रहा है।

मालिक आधा दर्जन ब्रांड के गुटखे और बना रहा
बता दें कि बेनाम गुटखा के अलावा कंपनी मालिक आधा दर्जन ब्रांड के गुटखे और बना रहा, जो बाजार में सरेआम बिक्री होते दिखाई दे रहे है। बेनाम गुटखा को बाजार के किसी भी दुकान से खरीदा जा सकता है। फिर कैसे विभाग को नहीं दिखाई दे रहा है। क्या विभाग जानबूझकर अंजान बनने की कोशिश कर रहा है?

करोड़ों में खेलने लगा बेनाम गुटखा का मालिक
बेनाम गुटखा का मालिक कैसे रातों रात सड़क छाप से करोड़ों का मालिक बन गया। एक छोटी सी गुटखा की एजेंसी चलाने वाला लग्जरी गाड़ियों से लेकर कई भवनों का मालिक बन बैठा। गुटखा में भारी मुनाफा होने के कारण इसके व्यापारी बहुत शीघ्र ही करोड़ों में खेलने लगा हैं जिसका जीता जगता उदाहरण बेनाम गुटखा का मालिक है।

मशीनों के जरिए किया जाता है गुटखा निर्मित
बेनाम गुटखा के अलावा आधा दर्जन ब्रांड और है जिसके निर्माण के लिए आधा दर्जन से अधिक कंपनी है, जहां मशीनों के जरिए गुटखा निर्मित किया जाता है और न्यायालय एवं सरकार को प्रतिबंधित गुटखा को बाजार में बिक्री के लिए भेजा जाता है।

गुटखा पर प्रतिबंध
भारत के अधिकतर राज्यों में गुटखा पर प्रतिबंध लगा हुआ है, जिनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, और महाराष्ट्र शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी गुटखा के निर्माण और बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए हैं। हालांकि ये आदेश बेनाम गुटखा का मालिक नहीं मान रहा है।

Location : 
  • Jalaun

Published : 
  • 7 June 2025, 3:22 PM IST

Advertisement
Advertisement