उत्तराखंड: देवप्रयाग में भूस्खलन, पहाड़ से गिरकर आये पत्थर, कई मकान क्षतिग्रस्त
मानसून सीजन के चलते उत्तराखंड में बड़े-बड़े पहाड़ दरक रहे हैं। टिहरी के देवप्रयाग में सोमवार को भूस्खलन के कारण पौड़ी देवप्रयाग मार्ग अवरुद्ध हो गया। गौशाला और मकान मलबे की चपेट में आ गए।