

उत्तर प्रदेश में तबादलों की दौर जारी है। सरकार ने एक बार फिर कुछ आईपीएस अफसरों का तबदला कर दिया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में तबादलों की दौर जारी है। सरकार ने पुलिस विभाग में एक बार फेरबदल करते हुए चार भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अफसरों के तबादले कर दिये हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में देखिये तबादलों की सूची।
1. डॉ. के एजिलरसन, (आईपीएस-आरआर-2004) को पुलिस महानिरीक्षक, यूपी-112 लखनऊ से संयुक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी बनाये गये हैं।
2. विनीत जायसवाल (आईपीएस-आरआर-2014) को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ से चंदौली का पुलिस अधीक्षक बनाया गया था लेकिन उनका स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है।
3. डॉo मीनाक्षी कात्यायन (आईपीएस-आरआर-2014) को भदोही का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
4. अनिल कुमार - II, (आईपीएस-आरआर-2016) को जनपद चंदौली का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।