हिंदी
नई दिल्ली: देश में हर साल 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारतीय नौसेना की वीरता, अदम्य साहस और बलिदान को सलाम करने के लिए मनाया जाता है।
इतिहास
यह दिन 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान ऑपरेशन ट्राइडेंट की सफलता को याद दिलाता है, जब भारतीय नौसेना ने पाकिस्तानी कराची बंदरगाह पर हमला कर उसे बर्बाद कर दिया था। इस ऐतिहासिक विजय ने भारतीय नौसेना को दुनिया में एक शक्तिशाली समुद्री बल के रूप में स्थापित किया।
नौसेना दिवस 2024 थीम
नौसेना दिवस 2024 की थीम "नवाचार और स्वदेशीकरण के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य" है।
ओडिशा में शक्ति प्रदर्शन करेगी नौसेना
भारतीय नौसेना दिवस से ठीक पहले नौसेनाध्यक्ष एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने सेना की ताकत, उपलब्धियों, तैयारियों और आधुनिकता के बारे में बताया। ओडिशा के पुरी तट पर इस बार नौसेना दिवस मनाया जाएगा।
भारतीय नौसेना की गौरवशाली भूमिका
भारतीय नौसेना भारत की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में एक मजबूत कड़ी है। यह देश के आर्थिक, सैन्य और रणनीतिक हितों की रक्षा करती है। आधुनिक जहाजों, पनडुब्बियों और अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित भारतीय नौसेना ने समुद्री क्षेत्र में अपनी ताकत साबित की है। मानवीय मिशन, प्राकृतिक आपदाओं में राहत कार्य और समुद्री डकैती से निपटने में इसकी भूमिका सराहनीय है।
विशेष समारोह और आयोजन
इस अवसर पर देशभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। समुद्री शक्ति का प्रदर्शन, सैन्य परेड, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय नौसेना की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाता है। स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता अभियान और सेमिनार आयोजित किए जाते हैं।
अगर आप युवा है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप हमारी 'युवा डाइनामाइट' को विजिट कर सकते हैं।
https://www.yuvadynamite.com/
Published : 3 December 2024, 9:51 PM IST
Topics : DynamiteNews Indian Navy Day 2024 Indian Navy Day 2024 Theme Indian Navy Day History Indian Navy Day Significance ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist news TrendingNews