हिंदी
महराजगंज: पनियरा के पूर्वांचल बैंक से पैसा निकाल कर घर आ रहे बुजुर्ग ठगी का शिकार हो गया। ठग ने बुजुर्ग का 10 हजार रूपए लेकर फरार हो गया। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पनियरा के कमासिन बुर्जुग निवासी रामसमुझ पुत्र बुढ़ऊ ने आज दोपहर 12 बजे पूर्वांचल बैंक पनियरा में अपने खाते से 10 हजार रुपए निकाल कर जैसे बाहर निकले वैसे बैंक से ही एक व्यक्ति आया और अपने आप को बुजुर्ग का रिश्तेदार बता कर ब्लॉक परिसर में ले गया और बोला की आप के पास 100–100 के नोट है हमे दे दीजिए और हमसे बदले में 500–500 के नोट ले लीजिए।
जैसे ही बुजुर्ग इसके बहकावे में आकर पैसा दिया वैसे ही व्यक्ति पैसा लेकर वहा से रफूचक्कर हो गया। हतास बुजुर्ग थाने पहुंचा और वहां अपने आप से ठगी होने की जानकारी पुलिस को देते हुए कार्यवाही की मांग करने लगा। अब बैंक के लोग और पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी के सहारे उस ठग को पकड़ने लगे हुए है।
Published : 28 November 2023, 6:27 PM IST
No related posts found.