हिंदी
मैनपुरी: यूपी की करहल विधानसभा सीट पर चल रही उपचुनाव की सरगर्मियों के बीच पुलिस ने बड़ी साजिश का खुलासा किया। पुलिस ने यहां एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। फैक्ट्री से भारी संख्या में अवैध शस्त्र बरामद किये गये। पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इन तीन आरोपी को किया गिरफ्तार
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक पुलिस ने करहल के थाना औंछा क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर पुल के पास चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने शेर बहादुर, राजवीर सिंह और आशीष कुमार नाम के तीन आरिपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने फैक्ट्री से 11 अवैध तमंचा व 2 कारतूस किए बरामद किये हैं। इसके साथ ही भारी तादाद में शस्त्र बनाने के उपकरण भी बरामद किये गये। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है।
एसपी ने विनोद कुमार ने मामले का पूरा खुलासा करते हुए बताया कि अवैध शस्त्रों के साथ कारतूस और हथियार बनाने वाले उपकरण भी बरामद किये गये।
बड़ी साजिश का इशारा
यूपी में उपचुनाव की सरगर्मियों के बीच अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश किसी बड़ी साजिश की ओर भी इशारा कर रही है। बहरहाल पुलिस मामले की तह तक जाने में जुटी हुई है।
अगर आप युवा है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप हमारी 'युवा डाइनामाइट' को विजिट कर सकते हैं।
https://www.yuvadynamite.com
Published : 28 October 2024, 4:59 PM IST
Topics : ByElection crime news illegal weapons Karhal Election mainpuri mainpuri news UP Byelection up crime UP News UP Police