हिंदी
बस्ती: उत्तर प्रदेश की बस्ती जिला पुलिस ने अवैध रुप से शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 160 लीटर कच्ची शराब और उसके बनाने की सामग्री बरामद की है।
यह भी पढ़ें: भयानक सड़क हादसा कई जख्मी, मची चीख पुकार
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया है कि जिले के छावनी परशुरामपुर और मुंडेरवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रुप से शराब के धंधे में लिप्त आठ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 160 लीटर शराब के अलावा बड़ी मात्रा में शराब बनाने की सामग्री और अन्य सामान बरामद किया। (वार्ता)
Published : 6 March 2020, 12:09 PM IST
Topics : arrested business liquor police UttarPardesh उत्तर प्रदेश धंधा पुलिस बस्ती शराब