Uttar Pradesh: यूपी में भारी बारिश से बढ़ा बाढ़ का खतरा, चित्रकूट में 150 से अधिक दुकानें डूबी, कई जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के कहर के कारण कई जिलों के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रही है। चित्रकूट में कई दुकानें मंदाकिनी नदी में डूब गयी हैं। डाइनामाइट न्यूज की स्पेशल रिपोर्ट..

Updated : 13 August 2020, 12:51 PM IST
google-preferred

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कई जिलों में लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। कई जिलों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है और नदियां खतरे के निशान के आसपास बह रही है। मौसम विभाग ने फिर एक बार गुरूवार को राज्य में मूसलाधार बारिश के लिये अलर्ट जारी किया है, जिससे परेशानी और बढ़ सकती है। राज्य के 17 जिले पहले से ही बाढ़ से जूझ रहे हैं, ऐसे में कई अन्य जिलों में भा बाढ़ का कहर देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें..Flood in UP: यूपी के 670 गांवों में बाढ़ का कहर, 17 जिले भारी संकट में, सैकड़ों लोग प्रभावित, मंत्री-अधिकारी ले रहे जायजा

चित्रकूट में कल रात भारी बारिश के बाद मंदाकिनी नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। यहां घाट के किनारे 150 से अधिक दुकानें मंदाकिनी नगी में डूब गईं। पुलिस ने लोगों को नदी के पास न आने के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। बिगड़ती स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।  

यह भी पढ़ें..VIDEO देवरिया: बारिश के बीच नेपाल ने छोड़ा पानी, कई गांवों पर गहराया बाढ़ का संकट, मंत्रियों-अफसरों की अहम बैठक

चित्रकूट में रामघाट की करीब 150 दुकानें मंदाकिनी नदी के पानी में डूब गई हैं। यहां लोगों को भारी परेशानियों का सामना परना पड़ा रहा है। नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा स्थितियों पर लगातार नजरें रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें.. यूपी की कई नदियां ऊफान पर, एक दर्जन से अधिक जिलों में बाढ़ का संकट, कई गांवों में घुसा पानी

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अब मानसून पूरी तरह से सक्रिया हो गया है। 15 अगस्त तक पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश के प्रबल आसार बने हुए हैं। राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। राज्य के कई हिस्सों में पहले से ही जमकर बारिश हो रही है। बारिश का पानी कई लोगों के घरों में घुस गया। वहीं राहगीरों को सड़कों पर पानी भरने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य में तेज बारिश होने के बाद फिर हालत खराब हो सकते हैं और बाढ़ का प्रकोप बढ़ सकता है।

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में मानसून सक्रिय है। राजधानी लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा, गोरखपुर समेत कई जिलों में सुबह से बारिश हो रही है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड में अधिकतर स्थानों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुधवार से ही बारिश हो रही है। 

डाइनामाइट न्यूज की हर खबर अब टेलीग्राम पर

यूपी के 17 जिले पहले से ही बाढ़ की परेशानी से जूझ रहे हैं। ऐसे में लगातार हो रही बारिश के बाद कई अन्य जिलों पर भी बाढञ का खतरा मंडरा सकता है। 
 

Published : 
  • 13 August 2020, 12:51 PM IST

Advertisement
Advertisement