Flood in UP: यूपी के 670 गांवों में बाढ़ का कहर, 17 जिले भारी संकट में, सैकड़ों लोग प्रभावित, मंत्री-अधिकारी ले रहे जायजा

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश में बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक सैकड़ों लोग बाढ़ के कहर से प्रभावित हो चुके हैं। 17 जिलों में बाढ का सबसे ज्यादा संकट देखने को मिल रहा है। पढिये, डाइनामाइट न्यूज की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

बाढ़ से घिरे राज्य के कई गांव
बाढ़ से घिरे राज्य के कई गांव


लखनऊ: लगातार हो रही बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण उत्तर प्रदेश में बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य में अब 17 जिले बाढ़ के कहर से प्रभावित हो चुके हैं, इन जिलों के 670 गांवों तक बाढ़ का पानी दस्तक दे चुका है, जिससे ये बाढ़ से घिर गये हैं। सैकड़ों लोगों के जीवन इस संकट से प्रभावित हो चुका है। राहत और बचाव के कार्य भी जोरों से जारी है।

यह भी पढ़ें.. UP Flood: सीएम योगी ने लिया यूपी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा, राहत कार्यों में तेजी के निर्देश 

बाढ़ ग्रस्त जिलों का लगातार निरीक्षण 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर और जल शक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख को बाढ़ ग्रस्त जिलों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। इन दो मंत्रियों के साथ प्रमुख सचिव सिंचाई टी वेंकटेश भी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। बाढ के हालातों को लेकर मंत्रियों और अधिकारियों के बीच लगातार बैठकें तल रह है और सीएम योगी को बाढ़ से संबंधित हर जानकारी के साथ ही राहत और बचाव कार्यों की सूचना दी रही है।

यह भी पढ़ें.. यूपी की कई नदियां ऊफान पर, एक दर्जन से अधिक जिलों में बाढ़ का संकट, कई गांवों में घुसा पानी 

सीएम योगी के सख्त निर्देश

सीएम योगी भी समय-समय पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे रहे हैं। अधिकारियों को बाढ़ संबंधी जरूरी उपायों में किसी भी तरह की कोताही न बरतने के निर्देश सीएम द्वारा दिये जा चुके हैं। योगी के मंत्री भी संबंधित जिलों का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री को रिपोर्ट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें.. VIDEO देवरिया: बारिश के बीच नेपाल ने छोड़ा पानी, कई गांवों पर गहराया बाढ़ का संकट, मंत्रियों-अफसरों की अहम बैठक 

खतरे के निशान से उपर बह रही नदियां

यूपी में बहने वाली शारदा, राप्ती, गांगा और घाघरा नदियां अलग-अलग जगहों पर खतरे के निशान से उपर बह रही है। नदियों के बढ़ते जलस्तर पर संबंधित विभागों द्वारा नजर रखी जा रही है और जरूरी उपाय किये जा रहे हैं। नदियों पर बने कई बंधों पर डूब का संकट गहराता जा रहा है जबकि कई बंधों के कुछ हिस्सों के टूटने की भी खबर है।

प्रशासन द्वारा बाढ में फंसे लोगों के सुरक्षित आवागमन के लिये नावों का इंताजम किया गया है। पशुओं के लिये भी जरूरी चारा और अन्य सुविधाएं पहुंचाई जा रही है।

बाढ़ से जूझते राज्य के ये जिले  

राज्य के राहत आयुक्त संजय गोयल के मुताबिक यूपी में आंबेडकर नगर, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, बस्ती, गोण्डा, गोरखपुर, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, मऊ, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और सीतापुर जिले अब तक बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। इन जिलों के बाढ प्रभावित क्षेत्रों का लगातार हवाई सर्वेक्षण किया जा रहा है।

मंत्रियों-अधिकारियों की बैठक

बाढ़ की बढ़ती समस्या के मद्देनजर प्रदेश के कल शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर व जल शक्ति राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने देवरिया समेत कई जनपदों के बाढ़ क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान मंत्रियों ने देवरिया में अधिकारियों संग समीक्षा बैठक भी की। इस मौके पर सांसद रविन्द्र कुशवाहा, विधायक जनमेजय सिंह सहित अन्य जन प्रतिनिधि व विभिन्न विभागों के अधिकारी समीक्षा बैठक में उपस्थित रहे।

ठोस प्रबंध के निर्देश

बैठक में जनपद की विभिन्न नदियों पर बने 40 बन्धों की स्थिति के संदर्भ में मंत्रियों द्वारा जानकारी ली गयी। इस मौके पर उन्होंने जनपद में बाढ़ से जन, धन का नुकसान रोकने के लिये अधिकारियों को ठोस प्रबंध करने के निर्देश भी दिये गये।

 










संबंधित समाचार