हिंदी
नई दिल्ली: मेडिकल परीक्षा नीट यूजी विवाद को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है। सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई में इस मामले पर केंद्र सरकार और परीक्षा एजेंसी एनटीए समेत सीबीआई को रिपोर्ट देने को कहा था।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक सीबीआई ने नीट मामले में अपनी जांच रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पेश कर दी है। सीबीआई ने सीलबंद लिफाफे में अपनी रिपोर्ट अदालत को सौंपी है।
माना जा रहा है कि देश की शीर्ष अदालत आज केंद्र सरकार, एनटीए और सीबीआई के जवाब के बाद महत्वपूर्ण फैसला सुना सकती है।
Published : 11 July 2024, 10:15 AM IST
Topics : Dynamite DynamiteNews NEET UG New Delhi Supreme Court नई दिल्ली नीट यूजी मेडिकल परीक्षा सुनवाई सुप्रीम कोर्ट