Haryana: पुलिस ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग कर रहे कर्मचारियों पर पानी की बौछार की

हरियाणा पुलिस ने पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने की मांग करते हुए पंचकूला में प्रदर्शन कर रहे राज्य सरकार के कर्मचारियों को तितर-बितर करने के लिए उन पर पानी की बौछार की और आंसू गैस के गोले छोड़े। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 19 February 2023, 6:34 PM IST
google-preferred

चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने की मांग करते हुए पंचकूला में प्रदर्शन कर रहे राज्य सरकार के कर्मचारियों को तितर-बितर करने के लिए उन पर पानी की बौछार की और आंसू गैस के गोले छोड़े।

पंचकूला-चंडीगढ़ सीमा पर एकत्र कर्मचारियों ने केंद्र शासित प्रदेश की सीमा में दाखिल होकर हरियाणा के मुख्यमंत्री के आवास का ‘घेराव’ करने के लिए मार्च करने की कोशिश की, तभी पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस ने बताया कि सीमा पर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था।

डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, प्रदर्शनकारी ‘ओल्ड पेंशन स्कीम रेस्टोरेशन स्ट्रगल कमेटी’ के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे थे और समिति के प्रतिनिधि ने पंचकूला में संवाददाताओं के समक्ष दावा किया कि पुलिस कार्रवाई में कुछ कर्मचारी घायल हुए हैं।

समिति के प्रतिनिधि ने कहा, ‘‘पुरानी पेंशन योजना बहाल करना एक वैध मांग है। राजस्थान, पंजाब और हिमाचल प्रदेश सरकार ने इसे बहाल कर दिया है। हरियाणा सरकार यह बहाना बना रही है कि अगर वह पुरानी पेंशन योजना लागू करेगी तो दिवालिया हो जाएगी, जो सही नहीं है।’’

Published : 
  • 19 February 2023, 6:34 PM IST

Advertisement
Advertisement