गोरखपुर नगर निगम ने बकायेदारों पर क्यों कसा शिकंजा? कई दुकानें सील, जानिये पूरा एक्शन

गोरखपुर नगर निगम ने बड़े बकायेदारों के खिलाफ बड़ा एक्शन शुरू कर दिया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज की पूरी खबर

Updated : 21 March 2025, 10:59 AM IST
google-preferred

गोरखपुर: नगर निगम ने किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ गुरुवार को सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर आयुक्त के निर्देश पर विभिन्न जोनों में अभियान चलाकर दुकानों को सील किया गया और मौके पर बकाया राशि भी वसूली गई।

जोन 1 मोहद्दीपुर में 05 दुकानें सील 

जोन1 के मोहद्दीपुर क्षेत्र में नगर निगम द्वारा दुकान संख्या 138044, 151005, 151006, 151013 और 151015 पर क्रमशः ₹128,045, ₹38,776, ₹40,842, ₹70,265 और ₹1,35,974 का बकाया होने के कारण सीलिंग की कार्रवाई की गई।

वहीं, दुकान संख्या 151001 पर ₹28,113 बकाया था, जिसमें से ₹15,000 मौके पर जमा कर दिया गया।

जोन 3: टाउनहॉल में 3 दुकानें सील, 1.12 लाख की वसूली

जोन-3 में नगर निगम ने टाउनहॉल की दुकानों पर कार्रवाई की। इस दौरान 05 दुकानदारों ने ₹1.12 लाख की बकाया राशि मौके पर जमा की, जबकि 03 दुकानों को सील कर दिया गया।

जोन-5: असुरन चौक से पादरी बाजार तक चला अभियान

जोन-05 में असुरन चौक से पादरी बाजार तक अभियान चलाया गया। इस दौरान ₹1,00,34,700 की वसूली की गई। इसके अलावा दुकान संख्या 57, 67, 78 और 84 को सील कर दिया गया।

नगर निगम का अभियान जारी रहेगा

डाइनामाइट न्यूज संवादाता मुतावित इस अभियान में नगर निगम के अधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। कर अधीक्षक बीके लाल (जोन-01), संतोष कुमार गुप्ता (जोन-05) और कर निरीक्षक देवेन्द्र मिश्रा, फरहान अहमद के साथ नगर निगम का प्रवर्तन दल भी मौजूद रहा।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और बकाया न चुकाने वालों की दुकानें सील की जाएंगी।

 

Published :  21 March 2025, 10:59 AM IST

Advertisement