सावधान! नमकीन खरीदे से पहले पढ़ें ये खबर, जानिये गोरखपुर में कैसे चल रहा था ये गोरखधंधा

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में खाद्य विभाग ने अंधियारी बाग के एक नमकीन फैक्ट्री पर छापेमारी करके तीन कुंतल एक्सपायरी सामग्री नष्ट की। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 7 March 2025, 6:52 PM IST
google-preferred

गोरखपुरः अंधियारी बाग दक्षिणी में स्थित एक नमकीन फैक्ट्री पर शुक3वार को खाद्य विभाग की टीम ने असिस्टेंट फूड कमिश्नर सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में प्रतिबंधित रंगों और खराब मसालों का उपयोग करते हुए नमकीन तैयार की जा रही थी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक खाद्य विभाग ने मौके पर ही तीन कुंतल एक्सपायरी सामग्री को नष्ट किया और कुल पांच नमूने जांच के लिए भरे।

अधिकारियों ने बताया कि नमकीन में मिलाए जा रहे बेसन, तेल और अन्य सामग्रियों की गुणवत्ता बेहद खराब थी और साफ-सफाई का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा गया था।

 

 

खाद्य विभाग ने मौके पर ही तीन कुंतल एक्सपायरी सामग्री को नष्ट किया और कुल पांच नमूने जांच के लिए भरे। इसके अलावा, फैक्ट्री संचालकों के पास उचित लाइसेंस भी नहीं मिला। 

विभाग ने फैक्ट्री को चेतावनी देते हुए लाइसेंस प्राप्त करने तक कार्रवाई करने की बात कही है। छापेमारी में गोदाम से 80 से 100 कुंतल माल भी बरामद हुआ, जिसे जांच के दायरे में लिया गया है। खाद्य विभाग जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर आगे की कार्रवाई करेगा।

Published :  7 March 2025, 6:52 PM IST

Advertisement