हिंदी
जींद: पूर्व मंत्री मांगेराम गुप्ता सोमवार को जननायक जनता पार्टी (जजपा) में शामिल हो गए। सिरसा में वह बेटे महावीर गुप्ता के साथ वरिष्ठ नेता नैना सिंह चौटाला और दिग्विजय सिंह चौटाला की मौजूदगी में जजपा में शामिल हुए। गुप्ता कांग्रेस के दिग्गज नेता रह चुके हैं और वह जींद विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक रहे। जींद सीट से महाबीर गुप्ता जजपा के उम्मीदवार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: अरूण जेटली के निधन से खाली सीट पर टिकट के लिये मंथन
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि गुप्ता के मार्गदर्शन में पार्टी और मजबूत होगी। मांगेराम गुप्ता आठ बार चुनाव लड़े। वह पहली बार 1977 के चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार थे और विधायक बने थे। 1991 में गुप्ता कांग्रेस की टिकट पर विधायक बने थे। इसके बाद वर्ष 2000 और 2005 में भी विधायक बने।
यह भी पढ़ें: पाला उपचुनाव में सत्तारूढ एलडीएफ की जीत
वह भजनलाल सरकार और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के शासनकाल में मंत्री थे। दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि जजपा ने प्रदेश की 22 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, अन्य सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर मंथन जारी है और जल्द ही अन्य प्रत्याशियों की घोषणा होगी। (वार्ता)
Published : 30 September 2019, 5:26 PM IST
Topics : India JJP Mange Ram Gupta Nena SIngh Chaotala Politics जजपा दिग्विजय सिंह चौटाला महावीर गुप्ता मांगेराम गुप्ता राजनीति