हिंदी
फतेहपुर: जिले के जिला अस्पताल की जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को लेकर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए रविवार को बुलडोजर चलवाया। यह कदम मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. पी.के. सिंह की शिकायत पर उठाया गया।
सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश
सीएमएस के अनुसार, विवादित जमीन गाटा संख्या 1040 सिविल सर्जन के नाम पर पंजीकृत है और लगभग 840 वर्ग फीट में फैली है। करीब एक साल पहले एक स्थानीय हड्डी रोग विशेषज्ञ ने इस भूमि पर निर्माण कार्य शुरू किया था।
नेत्री की नजर, जांच के बाद कार्रवाई
सूत्रों का कहना है कि पहले इस जगह पर कुछ दुकानदार कारोबार कर रहे थे। जमीन को लेकर एक भाजपा नेत्री की भी रुचि बताई जा रही थी। मामले की शिकायत शासन तक पहुंचने के बाद जांच के आदेश दिए गए, जिसके बाद अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया। प्रशासन ने कड़ा संदेश देते हुए स्पष्ट किया कि सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विवादित निर्माण से जुड़े डॉक्टर से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन वे उपलब्ध नहीं हो सके।
Published : 12 January 2025, 7:11 PM IST
Topics : buldozar demolished Fatehpur HindiNews hospital illegal construction ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist TrendingNews