Farmers Protest: शंभू बॉर्डर पर एक और किसान ने खाया सल्फास, हालत गंभीर

शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के बीच गुरुवार को एक बड़ी खबर सामने आई है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 9 January 2025, 12:45 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: पंजाब में किसानों का प्रदर्शन जारी है। तरणतारन के शंभू बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में एक किसान ने सल्फास निगल लिया। उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बतायी गयी है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार किसान की पहचान रेशम सिंह (55) निवासी पहूविंड  तरनतारन के रूप में हुई है। 

किसान नेता तेजबीर सिंह ने कहा कि रेशम सिंह शंभू और खनौरी बॉर्डर (Khanauri Border) पर 11 महीने से आंदोलन के बावजूद सरकार की तरफ से इसका समाधान न निकालने से नाराज था। बताया जा रहा है कि इसी कारण के चलते किसान ने खौफनाक कदम उठा लिया।

किसानों का कहना है कि सुबह लंगर स्थल के पास ही किसान ने सल्फास खाई है। जैसे ही इस बारे में किसानों को पता चला तो उन्हें तुरंत मौके पर प्राथमिक सहायता दी गई। इसके बाद उन्हें लेकर तुरंत अस्पताल के लिए रवाना हो गए।

मांगों की सुनवाई न होने के कारण था परेशान

बॉर्डर पर मौजूद किसान नेता तेजबीर सिंह ने कहा कि रेशम सिंह शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 11 महीने से किसान आंदोलन को लेकर परेशान और केंद्र सरकार द्वारा इसका हल न निकालने के कारण नाराज भी था। इसी के चलते उसने खौफनाक कदम उठा लिया। किसान नेता ने बताया कि सुबह लंगर स्थल के पास ही किसान ने सल्फास खाई है। इस बारे जब किसानों को पता चला तो उन्होंने तुरन्त उसे प्राथमिक सहायता दी। इसके बाद उसे   तुरंत अस्पताल भर्ती करवाया गया।

पूर्व में भी किसानों ने की आत्महत्या की कोशिश

मालूम हो कि इससे पहले भी 14 दिसंबर को किसान रणजोध सिंह ने सल्फास निगल लिया था। वह उस दिन दिल्ली कूच न करने देने से नाराज हुआ था। करीब 4 दिन बाद उसकी पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में मौत हो गई थी।

वहीं दूसरी तरफ खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत नाजुक है। आज उनके अनशन का 45वां दिन है। डल्लेवाल का ब्लड प्रेशर (BP) लगातार गिर रहा है। ऐसे में अब वह किसी से मुलाकात नहीं करेंगे।

गांव के पूर्व सरपंच इंद्रवीर सिंह ने बताया कि रेशम सिंह की पत्नी दविंदर कौर व बेटा इंद्रजीत सिंह काफी परेशान है। रेशम सिंह इससे पहले भी दिल्ली आंदोलन में शामिल होता रहा है।

सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं: