हिंदी
देवरिया: पुलिस ने शनिवार को सोशल मीडिया पर अवैध रूप से दरांती लहराते हुए वीडियो बनाने वाले 2 अभियुक्तों को रुद्रपुर के बैरिया से गिरफ्तार किया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विवेक निषाद पुत्र राजाराम निषाद साकिन फत्तेहपुर बैरिया टोला थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया और अंगद निषाद पुत्र कुसहर निषाद साकिन लक्ष्मीपुर थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों को रुद्रपुर के बैरिया के पास गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार दो युवकों ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अवैध दरांती लहराते हुए वीडियो वायरल किया था। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और दोनों आरोपियों की तलाश शुरु कर दी।
दोनों युवकों की पहचान के बाद पुलिस ने बैरिया पुल के पास से आरोपियों को गिरफ्तार कर दिया। पुलिस ने आरोपियों से अवैध लोहे की दरांती को बरामद किया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं:
Published : 11 January 2025, 8:23 PM IST
Topics : arrest Deoria HindiNews ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist police social media TrendingNews waving weapons