हिंदी
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों के 11 दिन बाद दिल्ली को अपना नया मुख्यमंत्री मिल गया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को नेता चुना गया।
शालीमार बाग से चुनाव जीतने वाली रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री होंगी।
प्रवेश वर्मा दिल्ली के डिप्टी सीएम होंगे। इसके साथ ही विजेन्द्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष होंगे।
पार्टी पर्यवेक्षक के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ की मौजूदगी में दिल्ली बीजेपी दफ्तर में विधायक दल की बैठक हुई और उसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री की घोषणा की गई।
दिल्ली की नई सरकार और मुख्यमंत्री का भव्य शपथ ग्रहण समारोह कल दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित किया जायेगा। रामलीला मैदान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और मेटल डिटेक्टर लगाए जा रहे हैं।
जानिये कौन है रेखा गुप्ता
रेखा गुप्ता कल 20 फरवरी 2025 से दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री के रूप में काम करेंगी। वे इस पद पर आसीन होने वाली दिल्ली 8वीं सीएम होंगी।
वे दिल्ली की चौथी और भाजपा की दूसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी।
रेखा गुप्ता का जन्म 19 जुलाई 1974 को हुआ।
वे दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की पूर्व महासचिव और अध्यक्ष, पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य और पार्टी की दिल्ली राज्य इकाई की महासचिव हैं।
वे वर्ष 1996-1997 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की अध्यक्ष बनीं। वे 2007 में उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड 54) से दिल्ली पार्षद चुनाव के लिए चुनी गईं।
वे 2012 में उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड 54) से दिल्ली पार्षद चुनाव में फिर से चुनी गईं।
गुप्ता ने 2025 के विधानसभा चुनाव में AAP की बंदना कुमारी को हराकर शालीमार बाग सीट पर 29,595 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।
Published : 19 February 2025, 8:13 PM IST
Topics : BJP legislature party meeting Delhi BJP office Delhi Chief Minister Dynamite News New Delhi