हिंदी
सोनभद्र: जनपद के रेणुकूट रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह लावारिस मिले शव की शिनाख्त हो गई है। रेणुकूट चौकी प्रभारी राजेश चौबे ने बताया कि मृतक युवक अलीगढ़ जनपद का निवासी था। उन्होंने बताया कि युवक की पहचान 42 वर्षीय संजय सिंह पुत्र महावीर सिंह निवासी नगला रानी थाना विजयगढ़ जिला अलीगढ़ के रूप में हुई है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिकृ मृतक के जेब से मिले आधार कार्ड पर लिखे पते के आधार पर उसकी शिनाख्त हुई है। मृतक युवक के घर से एम्बुलेंस लेकर शव लेने आये उसके बड़े भाई राजकुमार सिंह ने बताया कि वह 5 दिसंबर को घर से इलाहाबाद के लिए निकला था।
अविवाहित था मृतक
वह बड़े ट्रेलर पर औद्योगिक कारखाने के लिए जाने वाले बड़ी मशीनों के साथ इलेक्ट्रीशियन के रूप में कार्य करता था। वह रेणुकूट रेलवे स्टेशन तक किन परिस्थितियों में पहुंचा इसका पता नहीं चल सका है। मृतक युवक अभी अविवाहित था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
Published : 11 December 2024, 6:44 PM IST
Topics : Dynamite News Manoj Tibrewal Manoj Tibrewal Akaash Rajesh Chaubey Renukot Railway Station Sanjay Singh Sonbhadra UP News UP Police क्राइम