Maharajganj: कई दिनों से आतंक मचाने के बाद पकड़ा गया पागल बंदर, लोगों ने ली राहत की सांस

सिसवा कस्बे के रेलवे स्टेशन के आसपास एक पागल बंदर का आतंक पिछले कई दिनों से मचा हुआ था। पागल बंदर ने कई लोगों को गंभीर रूप से घायल भी कर दिया था। आखिर में इसे पकड़ लिया गया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Updated : 10 May 2020, 5:11 PM IST
google-preferred

महराजगंजः कई दिनों से सिसवा कस्बे के रेलवे स्टेशन के आसपास एक पागल बंदर का आतंक मचा हुआ था। जिससे लोगों में दहशत बना हुआ था।

पागल बंदर चार लोगों को काटकर घायल भी कर चुका है। ऐसे में वन विभाग की टीम ने शनिवार की सुबह रेलवे स्टेशन परिसर में पिंजरा लगाकर चली गई। 

पिंजरे में कैद पागल बंदर

शाम को करीब 4 बजे पागल बंदर पिंजरे के गिरफ्त में हो गया। वहीं लोगों ने पागल बंदर पकड़े जाने के बाद राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम ने पकड़े हुए पागल बंदर को अपने साथ ले गई।

Published : 
  • 10 May 2020, 5:11 PM IST

Advertisement
Advertisement