कल्कि धाम के पीठाधीश्वर को धमकी से मचा हड़कंप, अंतरराष्ट्रीय नंबरों से आ रही थीं कॉल; पंजाबी ऑडियो ने बढ़ाई चिंता
संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को अंतरराष्ट्रीय नंबर से कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य के मुताबिक, पंजाबी भाषा में भेजे गए ऑडियो में बम और रॉकेट लॉन्चर से हमले की धमकी दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि कल्कि धाम ट्रस्ट ने आचार्य और धाम की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।