हिंदी
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली और नई दिल्ली विधानसभा सीट पर भाजपा से प्रवेश वर्मा की ऐतिहासिक जीत के बाद सरोजनी नगर में आयोजित आभार समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बतौर विशिष्ठ अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस समारोह में दिनेश प्रताप सिंह ने सरोजनी नगर में रहने वाले उत्तर प्रदेश खासकर पूर्वांचल और रायबरेली के उन हजारों लोगों का आभार प्रकट किया, जिन्होंने दिल्ली में मतदाता के रूप में भाजपा को जिताने में अहम भूमिका निभाई। आभार समारोह में दिल्ली भापजा के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेताओं ने कहा नई दिल्ली सीट से प्रवेश वर्मा की जीत में यूपी राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का बहुत बड़ा योगदान है।

आभार समारोह को संबोधित करते हुए दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में शामिल सरोजनी नगर में रायबरेली मूल के लोगों की संख्या बहुत अधिक हैं और चुनाव प्रचार के दौरान उन्होने यहां रह रहे रायबरेली के लोगों से भाजपा को वोट देने की गुजारिश की थी। दिनेश प्रताप सिंह ने उनकी अपील पर भाजपा को जिताने वाले मतदाताओं का आभार प्रकट किया।

नई दिल्ली से भाजपा की प्रचंड जीत के बाद खुद सरोजनी नगर पहुंच कर दिनेश प्रताप सिंह ने लोगों को हदय से धन्यवाद किया।

इस मौके पर दिनेश प्रताप सिंह ने डाइनामाइट न्यूज से भी विशेष बातचीत की। उन्होंने कहा कि रायबरेली के लोगों का प्यार उन्हें लगातार मिलता रहा है और इस चुनाव ने यह साबित कर दिया कि रायबेरली की जनता भाजपा के साथ है इसलिए मैं उनका धन्यवाद करने आया हूं।
Published : 15 February 2025, 6:16 PM IST
Topics : BJP win Delhi Dinesh Pratap Singh Dynamite News gratitude ceremony New Delhi Seat Pravesh Verma Raebareli People Sarojini Nagar UP Minister of State