Crime News: BJP नेता गुलफाम सिंह यादव के पेट में घोंपा जहरीला इंजेक्शन, पुलिस ने तेज की जांच

डीएन ब्यूरो

संभल में भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव की हत्या के मामले में उनके बेटे दिव्य प्रकाश यादव ने छह लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव (फाइल फोटो)
भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव (फाइल फोटो)


संभल: यूपी के संभल में भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव की हत्या के मामले में उनके बेटे दिव्य प्रकाश यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें चार नामजद आरोपियों समेत कुल छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, पुलिस ने इस हत्याकांड की जांच तेज कर दी है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई के नेतृत्व में आठ विशेष टीमें गठित की गई हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

राजनीतिक रंजिश बनी हत्या का कारण

गुलफाम सिंह यादव के बेटे दिव्य प्रकाश यादव ने आरोप लगाया है कि यह हत्या राजनीतिक रंजिश के कारण की गई है, जो ब्लॉक प्रमुख की राजनीति से जुड़ी थी। भाजपा जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह उर्फ ​​रिंकू ने कहा है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी और पुलिस को जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें | Raebareli: बहन से छेड़छाड़ करने वाले को भाई ने उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

जहरीले इंजेक्शन से हुई मौत

गुलफाम सिंह यादव की एक दिन पहले ही पेट में ज़हर का इंजेक्शन देकर हत्या कर दी गई थी। उनके बड़े बेटे दिव्य प्रकाश यादव ने इस हत्या को एक सुनियोजित साजिश बताया और कहा कि उनके पिता ने हमलावरों की पहचान कर ली है।

उन्होंने पुलिस को चार नाम सौंपे हैं जिसमें समाजवादी पार्टी (सपा) के ब्लॉक प्रमुख रवि यादव, ग्राम प्रधान महेश कुमार, मुकेश यादव, धर्मा यादव, निवासी मेंडोली थाना जुनावई और दो अज्ञात लोग शामिल हैं।जिन पर हत्या में शामिल होने का शक जताया जा रहा है। 

अंतिम संस्कार में शामिल हुए ये लोग

यह भी पढ़ें | Raebareli News: रायबरेली में युवक ने चचेरे भाई को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

गुलफाम सिंह यादव का अंतिम संस्कार दोपहर 1 बजे राजघाट गंगा तट पर शुरू हुआ, जिसमें कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं।

अंतिम संस्कार में सम्भल की जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव, सम्भल के पूर्व सांसद सत्यपाल सिंह सैनी, बदायूँ की पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य, बदायूँ के विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह रिंकू, गुन्नौर के पूर्व विधायक अजीत कुमार उर्फ ​​राजू यादव और समाजवादी विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव ने शोक व्यक्त किया।










संबंधित समाचार