तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी जोरदार टक्कर, फिर हुआ कुछ ऐसा

फरेन्दा थाना क्षेत्र के हड़हवा पुल पर एक सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी स्थिति अस्पताल में गंभीर बताई जा रही है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर…

Updated : 28 November 2019, 12:10 PM IST
google-preferred

महराजगंज: बुधवार की रात को एक भीषण हादसा हुआ हैं। जिसमें एक बाइक सवार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। दुर्घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें: महराजगंज में फिर दिखा रफ्तार का कहर, मौत के आगोश में मासूम 

सड़क हादसा फरेन्दा थाना क्षेत्र के हड़हवा पुल का है। मिली जानकारी के अनुसार के अनुसार हादसे में बाइक सवार धानी निवासी सर्वेश राय पुत्र शिवनाथ शास्त्री बुरी तरह घायल हो गए। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनकटी पहुंचाया गया। जहां पर गम्भीर रूप से घायल सर्वेश राय को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिये रेफर कर दिया। कोतवाली पुलिस इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। 

Published : 
  • 28 November 2019, 12:10 PM IST

Advertisement
Advertisement