Bihar News: जद(यू) की राजग में वापसी पर गिरिराज सिंह ने दिया गोलमोल बयान, जानिए क्या कहा

बिहार के मुख्यमंत्री कुमार के विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के सहयोगियों के साथ समीकरण बिगड़ने की अटकलों के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को कहा कि वह नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जनता दल (यूनाइटेड) के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ फिर से ‘जुड़ने’ की संभावना से न तो खुश हैं और न ही नाखुश हैं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 26 January 2024, 6:16 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री कुमार के विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के सहयोगियों के साथ समीकरण बिगड़ने की अटकलों के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को कहा कि वह नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जनता दल (यूनाइटेड) के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ फिर से ‘जुड़ने’ की संभावना से न तो खुश हैं और न ही नाखुश हैं।

जद (यू) अध्यक्ष के बिहार में महागठबंधन (राजद, जदयू और कांग्रेस) से हटने और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने की अटकलों के बीच पत्रकारों ने केंद्रीय मंत्री से पूछा था कि क्या वह एक घटक के रूप में उनकी वापसी का स्वागत करेंगे।

यह भी पढ़ें: खुशखबरी ! बिहार के राज्यपाल ने नौकरियों को लेकर दिया बड़ा बयान

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार उन्होंने कहा, ‘‘मैं न तो किसी का स्वागत कर रहा हूं और न ही किसी के खिलाफ हूं। यह केंद्रीय नेतृत्व का निर्णय है। वे जो भी निर्णय लेंगे, मुझे यकीन है कि यह राज्य और पार्टी के हित में होगा।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या वह नये सिरे से भाजपा-जद(यू) गठबंधन की संभावना से खुश हैं, सिंह ने कहा, 'मैं न तो खुश हूं और न ही नाखुश। मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं, जो भी निर्णय लिया जाएगा मैं उसका पालन करूंगा।'

यह भी पढ़ें: बिहार में तेजी से बदल रहे सियासी समीकरण, कभी भी उलटफेर, जानिये ताजा अपडेट 

उन्होंने इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव एलायंस (इंडिया) को ‘अवसरवादी’ बताते हुए उस पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, ‘‘अब कोई ‘इंडिया’ गठबंधन नहीं है। यह एक अवसरवादी गठबंधन था। वे सनातन धर्म के खिलाफ काम कर रहे थे और कांग्रेस ‘एंकर’ थी।’’

सिंह ने इस बात का भी जवाब देने से इनकार कर दिया कि क्या बिहार में जद (यू) के साथ गठबंधन से भाजपा को फायदा होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कोई विश्लेषक नहीं हूं, मैं एक कार्यकर्ता हूं। कार्यकर्ता का काम पार्टी के आदेशों का पालन करना है।’’

हालांकि, कुमार की पार्टी ने शुक्रवार को इस बात पर जोर दिया कि जद(यू) ‘इंडिया गठबंधन के साथ मजबूती से’ है, लेकिन चाहती है कि कांग्रेस गठबंधन सहयोगियों और सीट बंटवारे के संबंध में 'आत्मनिरीक्षण' करे। जदयू के बिहार प्रमुख उमेश सिंह कुशवाहा ने उन अफवाहों का खंडन करते हुए उक्त बयान दिया कि उनकी पार्टी भाजपा के नेतृत्व वाले राजग में वापसी पर विचार कर रही है।

वहीं, बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन में दरार की अटकलों के बीच जनता दल यूनाइटेड (जदयू) अध्यक्ष एवं राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को पटना में राजभवन में आयोजित जलपान समारोह में शामिल हुए जबकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव तथा उनकी पार्टी के अधिकांश नेता अनुपस्थित रहे।