हरिद्वार से लापता व्यक्ति के मामले में बड़ा खुलासा, इस कारण रची गई साजिश

हरिद्वार की सिडकुल थाना पुलिस ने 12 जनवरी से लापता व्यक्ति के मामले में बड़ा खुलासा किया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 22 January 2025, 3:31 PM IST
google-preferred

हरिद्वार: सिडकुल थाना पुलिस ने 12 जनवरी से लापता व्यक्ति के मामले में बड़ा खुलासा किया है। हत्याकांड को अंजाम देने वाले जीजा साले को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के नाम राहुल और मोहित हैं जो कड़छ मोहल्ले के निवासी हैं। आरोपियों ने पहले ईंट से वार कर तेजपाल को मौत के घाट उतारा और फिर शव को भेल के जंगल में फेंककर फरार हो गए। हत्याकांड में शामिल तीसरे आरोपी रोहित की धरपकड़ के प्रयास जारी हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार बीती 12 जनवरी को सिडकुल क्षेत्र के ब्रह्मपुरी निवासी तेजपाल संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कही कोई पता नहीं चल पाया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मृतक की फोन डिटेल निकाली और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले।

मृतक के भाई शीशपाल ने बताया उसके भाई का मर्डर पैसो के लिए किया गया हैं। 

एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोभाल शक के आधार पर मृतक के दोस्त राहुल को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि मृतक तेजपाल और वो एक ही फैक्ट्री में काम करते थे। राहुल की पत्नी और तेजपाल के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। पत्नी पर गलत नजर रखने के कारण उसने तेजपाल को रस्ते से हटाने का प्लान बनाया।

एसएसपी ने बताया कि आरोपी रोहित को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा, उसकी धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

Published :  22 January 2025, 3:31 PM IST

Related News

Advertisement