हिंदी
मैनपुरी: करहल विधानसभा उपचुनाव के मतदान के दिन नहर के किनारे दलित युवती का शव बंद बोरी में मिला था। इस घटना को लेकर तमाम तरह के सवाल उठ रहे थे। इस मामले में मृतिका के पिता ने आरोप लगाया था कि प्रशांत यादव नाम का युवक उनकी लड़की पर सपा को वोट देने दबाव बना रहा था। हालांकि, एफआईआर में वोट को लेकर हत्या का कोई जिक्र नहीं है।
गला दबाकर की गई लड़की की हत्या
वहीं, पुलिस पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में मृतिका के कई जगह चोटों के निशाना मिले है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लड़की की गला दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस ने बताया कि रेप की पुष्टि के लिए स्लाइड रिपोर्ट तैयार कर जांच के लिए भेज दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल, दो लोगों को गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
पुलिस अधीक्षक मैनपुरी विनोद कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस की मौजूदगी में मृतका के शव का अंतिम संस्कार कराया गया है।
Published : 22 November 2024, 4:03 PM IST
Topics : DynamiteNews mainpuri Mainpuri Murder Case ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist news SC Girl Murder Case TrendingNews UP Murder