हिंदी
बलिया: यूपी के बलिया जिले से रिश्वतखोरी का एक दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां एंटी करप्शन यूनिट ने चकबंदी विभाग के एक कर्मचारी को ढाई लाख रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। इस मामले में सहायक चकबंदी अधिकारी समेत दो कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अधिकारी ने बताया कि सहायक चकबंदी अधिकारी ने गिरिजा देवी को बलिया रोडवेज बस स्टैंड पर बुलाया था, महिला ने मौके पर पहुंच कर राजेश राय को जैसे ही पैसे दिए, एंटी करप्शन विभाग की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें: बलिया: पैरों से लिखकर दी परीक्षा, शारीरिक कमजोरी नहीं डिगा पायी हौसला
अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि इस मामले में एंटी करप्शन विभाग की शिकायत पर सिकंदरपुर के सहायक चकबंदी अधिकारी ललित कुमार और राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
Published : 24 February 2024, 11:40 AM IST
Topics : arrested Ballia bribe Consolidation Department police गिरफ्तार चकबंदी विभाग पुलिस बलिया रिश्वत